नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *झूठी लूट की सूचना से पुलिस हलकान, जांच में साजिश का खुलासा।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*झूठी लूट की सूचना से पुलिस हलकान, जांच में साजिश का खुलासा।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*झूठी लूट की सूचना से पुलिस हलकान, जांच में साजिश का खुलासा।*

महराजगंज: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को घंटों परेशान करने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि युवक ने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़ी और अपने मित्र को रुपये और मोबाइल सौंप दिए थे।

चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौक निवासी राज यादव को उसके ही गांव के धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने एटीएम कार्ड देकर रुपये निकालने भेजा था। राज ने महराजगंज नगर पालिका परिषद स्थित फिनो पेमेंट बैंक से 79,500 रुपये निकाले और पूरी रकम अपने मित्र शुभम त्रिपाठी को दे दी। इसके बाद दोनों ने लूट का नाटक रचा।

राज यादव ने सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा में पहुंचकर एक राहगीर के मोबाइल से यूपी 112 पर कॉल किया और बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल और रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में राज यादव नशे की हालत में मिला। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने खुद साजिश की बात कबूल कर ली।

इसके बाद पुलिस ने शुभम त्रिपाठी को हिरासत में लिया और पूरी रकम 79,500 रुपये बरामद कर लिए। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि झूठी सूचना देने के मामले में दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]