नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाकुम्भ की भव्यता एवं दिव्यता देख अभिभूत हुए सुनील शेट्टी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाकुम्भ की भव्यता एवं दिव्यता देख अभिभूत हुए सुनील शेट्टी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आज वाकई में मैंने गंगा नहा लियाः सुनील शेट्टी..!

*महाकुम्भ की भव्यता एवं दिव्यता देख अभिभूत हुए सुनील शेट्टी*

*औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने किया स्वागत एवं अभिनन्दन*

*सुनील शेट्टी ने नन्दी सेवा संस्थान शिविर में अपनी पूरी टीम के साथ किया भोजन*

*महाकुम्भ की व्यवस्था का किया बखान*

*प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मंत्री नन्दी का किया धन्यवाद*

आस्था, अध्यात्म, श्रद्धा एवं विश्वास के महासंगम एवं महासमागम महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होते हुए सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने आज आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा के साथ ही त्रिवेणी संगम को नमन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

सुनील शेट्टी महाकुम्भ की भव्यता एवं दिव्यता से पूरी तरह अभिभूत नजर आए। वे बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बखान करते नजर आए। आस्था और भक्ति की रस धार में डूबे सुनील शेटूटी ने कहा कि महाकुम्भ में आकर वाकई में उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने आज गंगा नहा लिया।

सुनील शेट्टी ने महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर 24 में नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में काफी समय बिताया। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ ही अन्य लोगों से मुलाकात की। सुनील शेट्टी ने नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में मंत्री नन्दी एवं अपनी पूरी टीम के साथ शुद्ध इलाहाबादी भोजन का आनन्द लिया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने सुनील शेट्टी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुम्भ में जिस तरह की व्यवस्था की गई है, वह अ‌द्भुत है। दिव्य है। करोड़ों लोगों का आना और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाना वाकई ये सनातन की ही ताकत है। हर घंटे लाखों लोगों द्वारा डुबकी लगाकर निकल जाना। ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती। महाकुम्भ में आना और गंगा में डुबकी लगाना मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल है। सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने ऐसे ही सोचा कि प्रयागराज चल कर महाकुम्भ में शामिल हो सकें तो अच्छा रहेगा। जिसके लिए उन्होंने पांच-छह दोस्तों से बात की। फिर नन्दी जी से बात हुई।
उनके माध्यम से ऐसी व्यवस्था हुई कि सब कुछ आसानी से हो गया। एक कहावत है न कि गंगा नहा लिया, वाकई में आज मैंने यहां आकर यह अनूभूति की। सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुम्भ में सम्मिलित होना उनके जीवन का सबसे अद्भुत पल है। उन्होंने प्रयागराज आने वाले करोड़ों भारतवासियों के प्रति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]