*पकड़ा गया घर में घुसा युवक बलात्कार का आरोप जांच में जुटी पुलिस*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पकड़ा गया घर में घुसा युवक बलात्कार का आरोप जांच में जुटी पुलिस*
सोनौली महाराजगंज। बीती रात सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामला उस समय गर्म हो गया जब एक दलित परिवार के घर में घुसा युवक नाबालिक युवती के साथ पकड़ लिया गया पकड़े गए युवक को गांव वालों ने सोनौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पकड़ गया युवक परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है नाबालिग युवती और पकड़ा गया युवक दोनों एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि युवती अपने परिजनों के साथ सोनौली क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में आई हुई थी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दे दिया है। तहरीर में बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था ।पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल अंकित सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सोनौली से विजय मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





