नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा महाकुंभ व अगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन आनंदनगर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा महाकुंभ व अगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन आनंदनगर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा महाकुंभ व अगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन आनंदनगर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*
महराजगंज।वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेशन पर एंट्री–एग्जिट प्वाइंट, सहित प्लेटफार्म, टिकट घर आदि का निरीक्षण किया और ट्रेनों के समय सारिणी विशेषकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्लेटफार्मों की संख्या के बारे में भी पूछा। स्टेशन मास्टर द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 03 प्लेटफॉर्म स्टेशन हैं, जिन पर रेलगाड़ियों का परिचालन होता है।
जिलाधिकारी ने आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों से वार्ता कर प्लेटफार्मों पर भीड-भाड़ के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर समय पर और सही सूचना की उद्घोषणा हेतु स्टेशन मास्टर को निर्देशित किया। कहा कि स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन हेतु एकीकृत और समन्वित ढंग से कार्य करें।स्टेशन पर अनावश्यक रूप से लोगों को एकत्रित न होने दें। किसी आकस्मिक स्थिति की दशा में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने छुट्टियों के दिन और विशेष दिनों में अतिरिक्त पुलिस बल को स्टेशन पर तैनात करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि किसी भी स्थिति में स्टेशन पर अव्यवस्था या अत्यधिक भीड़ न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान एसओ फरेंदा प्रशांत कुमार पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]