नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *केन्द्रीय बजट 2025 – 26 पर चर्चा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*केन्द्रीय बजट 2025 – 26 पर चर्चा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर: 17फरवरी 25 *केन्द्रीय बजट 2025 – 26 पर चर्चा*

आज मिर्जापुर के सीटी क्लब सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि / मुख्यवक्ता मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025 – 26 पर चर्चा की । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह केन्द्रीय बजट चार प्रमुख ईंजनों द्वारा संचालित है – ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए एम.एस.एम.ई. बुनियादी ढ़ांचे और नवाचार के लिए निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा व आर्थिक वृद्धि के लिए निर्यात । इसी के अंतर्गत यह बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केन्द्रीत है, अर्थात कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र नियामक सुधार और खनन । इस बजट का लक्ष्य एक व्यापक छह आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है । जिसमें विकास की गति देना, समावेशी विकास को सुरक्षित करना, भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना, निजी क्षेत्र को निवेश को प्रेरित करना और घरेलू भावना को सशक्त करना शामिल है । साथ में उन्होंने यह भी बताया कि बेहतर भविष्य के लिए मध्यम वर्ग को सशक्त बनाना एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कर कटौती की सीमा को वर्तमान समय में ₹50,000 से दोगुना कर ₹1 लाख कर दिया गया है । इसी प्रकार, किराए पर टी.डी.एस (TDS) की वार्षिक सीमा ₹2.40 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख कर दी गई है । इसके अतिरिक्त, विदेशी प्रेषण (remittances) पर कर संग्रह (TCS) की सीमा ₹7 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]