*पुणे में फ्लैट में महिला ने पालीं 300 बिल्लियां, बदबू और शोर से परेशान हुए लोग, थाने में दर्ज कराई शिकायत*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पुणे में फ्लैट में महिला ने पालीं 300 बिल्लियां, बदबू और शोर से परेशान हुए लोग, थाने में दर्ज कराई शिकायत*
पुणे के हडपसर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने फ्लैट में 300 बिल्लियां पाल रखी थीं. इस वजह से सोसायटी के अन्य लोग काफी परेशान थे. बदबू और शोर की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने फ्लैट का निरीक्षण किया. यह मामला हडपसर की मार्वल बाउंटी हाउसिंग सोसायटी का है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट से लगातार तेज दुर्गंध आती थी और बिल्लियों के शोर के कारण भी काफी दिक्कत हो रही थी. कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





