नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान की तैयारी में जुटी योगी सरकार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान की तैयारी में जुटी योगी सरकार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान की तैयारी में जुटी योगी सरकार*

*- प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुम्भ नगर पहुंचकर परखी व्यवस्था, दिये निर्देश*

*- बेहतर यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के दिये निर्देश*

*- बोले डीजीपी, सोशल मीडिया पर महाकुम्भ को लेकर भ्रामक जानकारी पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त*

*- हमारा प्रयास कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार की असुविधा : डीजीपी*

*महाकुम्भ नगर, 21 फरवरी।* योगी सरकार आगामी 26 फरवरी को होने जा रहे महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुम्भ नगर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हम बेहतर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन अंतिम स्नान के साथ ही सप्ताहांत यानी शनिवार रविवार के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर महाकुम्भ को लेकर माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास में लगे तत्वों पर भी योगी सरकार कड़ी नजर रख रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हम लगातार इस पर नजर रख रहे हैं और हमने एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अबतक पचास से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने नाव से संगम घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बता दें कि पवित्र मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम तट पर आयोजित विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ में अबतक करीब 59 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगा ली है। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुम्भ अब अपने अंतिम चरण में है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी महत्वपूर्ण स्नान का आयोजन होना है, जिसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने कमर कस ली है। महाकुम्भ में प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। इनमें सनातन धर्म की विभिन्न शाखाओं, मत-सम्प्रदाय से जुड़े साधु-संतों सहित देश के हर कोने से आस्थावान सनातनी संगम में स्नान की कामना लेकर प्रयागराज पहुंचे। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, भूटान नरेश, विदेशी राजनयिकों, देश के दिग्गज उद्योगपतियों समेत फिल्मी दुनिया के नामचीन सितारों ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]