*मनरेगा कार्यों में मनमानी-CDO ने दो “बीडीओ” समेत चार को थमाया नोटिस*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*मनरेगा कार्यों में मनमानी-CDO ने दो “बीडीओ” समेत चार को थमाया नोटिस*
महराजगंज।मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बीडीओ, कार्यक्रम अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी कर शख्त आदेश जारी किया है कि यदि अपने कार्य प्रणाली के सुधार नहीं लाए तो आपके ऊपर शख्त कार्यवाही की जाएगी जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
धानी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी सच्चिदानंद शुक्ल, परतावल के खंड विकास अधिकारी स्वेता मिश्रा और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सुनील कुमार तिवारी, परतावल ब्लॉक से दिलीप कुमार गौतम को जारी पत्र में कहा गया है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की प्रगति लगातार खराब होती चली आ रही है और आपके द्वारा देखभाल सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, आपके अंतर्गत आने वाले लेखा सहाय, कम्प्यूटर ऑपरेटर की कार्य प्रणाली पर नियंत्रण नहीं रखा जा रहा है। जिसको लेकर दोनों अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर स्थित की जानकारी मांगी गई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





