नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अधिवक्ता संशोधन बिल वापस- अधिवक्ता संशोधन बिल वापस होने पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने हर्ष जताया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अधिवक्ता संशोधन बिल वापस- अधिवक्ता संशोधन बिल वापस होने पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने हर्ष जताया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर:23 फरवरी 25 *अधिवक्ता संशोधन बिल वापस-

अधिवक्ता संशोधन बिल वापस होने पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने हर्ष जताया*

सदस्यों ने कहा कि ये अधिवक्ताओ के एकता की जीत है

मिर्जापुर, 23 फरवरी केंद्र सरकार द्वारा विवादित अधिवक्ता संशोधन बिल वापस लेने पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन, मिर्जापुर के सदस्यों ने हर्ष जताया।
बार के उपाध्यक्ष मनीष कुमार के यहां आयोजित बैठक में अधिवक्ताओ ने कहां कि ये अधिवक्ताओ के एकता की जीत है जिसके कारण सरकार को बिल वापस लेना पड़ा।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओ ने कहा कि संशोधन बिल के जरिए केंद्र सरकार अधिवक्ताओ को संसद द्वारा मिले मूलभूत अधिकारों को छीनते हुए अधिवक्ताओ एवं बार पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाह रही थी। बिल के द्वारा अधिवक्ताओ को विरोध प्रदर्शन करनें से भी रोकने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन अधिवक्ताओ के एक होने से सरकार को झूकना पड़ा और प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओ ने कहां कि भले ही सरकार ने अधिवक्ताओ के आंदोलन के दबाव में बिल वापस ले लिया है लेकिन अधिवक्ताओ को शांत नही बैठना है और अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल, जिसके लिए प्रस्ताव बहुत पहले भेजा जा चुका है, के लागू होने तक अपना आंदोलन जारी रखना है।
बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं संचालन सचिव अमित श्रीवास्तव ने किया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल सिंह, विमल कौशल सहित नीरज त्यागी, पंकज कुमार,मनोज अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, शंकर सोनी, मनीष कुमार, सुरेश चंद्र, शिव कुमार शुक्ल, सौरभ श्रीवास्तव, गुंजन सिंह, रितेश सिंह, रोहित सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, मानसी सिंह, मनोज कुमार इत्यादि अधिवक्ता मौजूद रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]