*हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, भोर से लगा रहा तांता*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, (महराजगंज)
News anticruption bharat
*हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, भोर से लगा रहा तांता*
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालय हर हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। भोर से ही शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करते रहे। कटहरा शिव मंदिर, बउरहवा बाबा मंदिर, कांछेश्वर नाथ मंदिर, महराजगंज स्थित शिवमन्दिर सहित जिले के अलग अलग जगहों पर स्थित शिवालयों में मेले जैसा दृश्य बना रहा। सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। आला अधिकारी जायजा लेते रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





