नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में विदाई समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में विदाई समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 28 फरवरी 2025/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक अपनी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करके सेवानिवृत्त हो गये है।

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में विदाई समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

 

*सेवा निवृत्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री उमाशंकर, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक को फूलमाला पहनाकर एवं बुद्ध प्रतिमा, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, रामचरित मानस, भगवत गीता देकर विदाई दी गयी।

 

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक की विदाई के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने दोनेा लोगो को धन्यवाद दिया। दोनो लोगो ने अन्तिम दिन तक कार्य किया गया। नाजिर हमेशा मुस्कुराते रहे। कलेक्ट्रेट में जो भी कार्य हुआ है उसमे नाजिर की अहम भूमिका है। आज कलेक्ट्रेट देखने में बहुत अच्छा लगता है। इसमें एडीएम एवं नाजिर की बड़ी भूमिका रहती है। इस कार्य को बैंको से सहयोग लेकर कार्य हुआ है। एडीएम बहुत अच्छे स्वाभाव के है कार्य करने की क्षमता भी बहुत है और अनुभवी व्यक्ति है। दोनेा लोगो केा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार के साथ अच्छे से जीवन व्यतीत करे। कोई भी समस्या आती थी तो एडीएम के साथ मिलकर सभी कार्य अच्छे ढंग से हल कर लिया जाता था। बाढ़ के दौरान भी एडीएम द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  उमाशंकर, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट  रमाकान्त पाठक को बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने जीवन में खुशहाल रहे तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

विदाई समारोह के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  उमाशंकर ने कहा कि सभी लोगो को यह अवसर मिले। यहां के लोगो से मुझे बहुत प्रेम मिला है। कार्यालय के फर्नीचर, सयुक्त कार्यालय केबिन, जिलाधिकारी कक्ष, एडीएम कक्ष सभी कार्यो को कराया गया। सहां के सम्मानित जनप्रतिनिधियों से भी बहुत सहयोग मिला। हमने कलेक्ट्रेट परिवार के सभी कर्मचारियों को एक नजर से देखा। मुझे 04 जिलाधिकारी के साथ काम करने का अवसर मिला। मेरा कार्यकाल 03 वर्ष 05 माह का इस जनपद में रहा है। जिलाधिकारी जिले में विकास का कार्य कर रहे है। मै बराबर जिलाधिकारी से मिलता रहता था। मार्गदर्शन देते थे और मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता था। कितनी भी कठिन परिस्थिति आयी मै जिलाधिकारी महोदय से अपने अधीनस्थों से कार्य कराकर, बचाकर कार्य पूर्ण करता था। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 तथा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 सकुशल सम्पन्न कराया गया।
विदाई समारेाह के अवसर पर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, इटवा कुणाल, शोहरतगढ़ राहुल सिंह, नौगढ़ कल्यण सिंह मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी न्यायिक बांसी चन्द्रभान सिंह, प्रिंयका चौधरी, व अन्य लोगो द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक को शुभकामनाएं दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया।

 

विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, वरिष्ठ अधिवक्ता केशव पाण्डेय, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी, आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]