नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गोसेवा आयोग जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गोसेवा आयोग जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोसेवा आयोग जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

 

 

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

 

महराजगंज।बैठक में जनपद में पशुधन की स्थिति / संख्या, संचालित समस्त गौशालाओं में संरक्षित गोवंश का विवरण, निराश्रित गोवंशो का संरक्षण, जनपद में संरक्षित निराश्रित गोवंश का प्रबन्धन, माननीय मुख्यमंत्री निराश्रित गौवंश जनसहभागिता योजना के अंतर्गत सौंपी गई गायों के विवरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के उपरांत मा. उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग द्वारा जनपद में गोवंश संरक्षण और संवर्द्धन कार्यों की भूरी–भूरी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में महराजगंज जनपद एक मॉडल जनपद का कार्य कर रहा है। उन्होंने बैठक में गोसदन मधवलिया में गोकाष्ठ और वर्मीकंपोस्ट निर्माण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रयास सभी जनपदों के लिए एक मॉडल बन सकता है।

 

मा उपाध्यक्ष  ने कहा कि जनपद में गोआश्रय केंद्रों में जनपद बेहतरीन कार्य कर रहा है। किंतु कुछ मुद्दे हैं जिनका निराकरण कर इस कार्य को और अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने गोवंश संरक्षण की दिशा में जनपद के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन की काफी सराहना की।
इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ और अपर जिलाधिकारी महोदय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा. उपाध्यक्ष का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद ने किया।

 

बैठक में एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम निचलौल शैलेंद्र गौतम, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार सहित सभी बीडीओ और ईओ उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]