नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *उद्यमिता विकास के लिए आयोजित किया गया उद्यमी मेला* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*उद्यमिता विकास के लिए आयोजित किया गया उद्यमी मेला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:5 मार्च 25 *उद्यमिता विकास के लिए आयोजित किया गया उद्यमी मेला*

मीरजापुर में ‘प्रमोशन वूमेन लीड इंटरप्राइज परियोजना’ के ‘उद्यमी मेला’ आयोजित किया गया।

ग्रामीण विस्तार उद्यमी मेला में दी जाने वाली सुविधाएं निम्न प्रकार से –

1. तकनीकी सुविधा
2. बाजार संपर्क
3. क्षमता वर्धन
4. ऋण की सुविधा
5. उद्यमी कियोस्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा उद्यमिता विकास एवं उद्यम स्थापना संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति कर उपस्थित सभी लोगों को उद्यम स्थापना के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ वीडियो के माध्यम से परियोजना व उद्यमी मेले के उद्देश्यों की प्रस्तुति करते हुए इस मेला के लाभ को साझा किया।

मुख्य अतिथि श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि उद्यमी मेला के माध्यम से गांव में उद्यमिता का विकास और युवाओं के लिए अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है तथा सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। आपकी परियोजना द्वारा महिला-रिक्शा प्रोटोटाइप को बढ़ावा देने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। श्याम सुंदर केशरी ने यह भी बताया कि कोई भी उद्यम शुरू करने के लिए सर्वप्रथम दृढ़ निश्चय और बाजार आकलन की आवश्यकता होती है, जिससे आसपास के बाजार की जरूरत और अवसरों का ज्ञान प्राप्त किया जा सके और दूसरे पूंजी से उद्यम को संचालित कर उसमें आने वाले अवसरों और जोखिमों का अनुमान लगाया जा सके।

इस उद्यमी मेले में मुख्य अतिथि श्यामसुंदर केसरी नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और अन्य सरकारी विभागों गैर सरकारी विभाग के साथ-साथ मीरजापुर, भदोही और अन्य कई जिलों के व्यवसायी और उद्यमी अपनी दुकानें लगाकर अपने सामान और फर्म की प्रसिद्धि बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

अंत में स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि कोलिशन पार्टनर के सहयोग से ग्रामीण महिला और पुरुष की उद्यमिता की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है और सभी सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव में साझा करते हुए लाभ प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस नए प्रोटोटाइप से ग्रामीण क्षेत्रों में कम समय में अधिक से अधिक उद्यम स्थापित हो सकते हैं और अधिक से अधिक रोजगार सृजन किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस उद्यमी मेला कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों और गांवों के विक्रेता और उद्यमी, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव से अनुज श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, RSETI से अंबुज डी.एम.एम. एन.आर.एल.एम., पशुपालन विभाग, जे.एस.एस. से अखिलेश , ज्ञानेंद्र कॉलेज ऑफ़ लॉ की डायरेक्टर शीला सिंह, ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति से आशा राय, एच.डी.बी. बैंक से पंकज मिश्रा, ग्राम प्रधान और संस्थाओं के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]