नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा 02 अजगर और 02 नग दोमुहा सांप के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा 02 अजगर और 02 नग दोमुहा सांप के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा 02 अजगर और 02 नग दोमुहा सांप के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार*

दिनांक 04.03.2025 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी बजहा की गस्ती पार्टी द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 552के नजदीक गौरा बाज़ार के पास तस्करी के लिए भारत से नेपाल ले जा रहे 02 नग अजगर और 02 नग दोमुहा सांप के साथ 02 तस्करों को पकड़ा,सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तम्भ संख्या 552/के पास से दुर्लभ प्रजाति के सापों की तस्करी होने वाली है,सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी बजहा से गस्ती दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुए और गौरा बाज़ार के पास कुछ समय पश्चात देखा कि दो व्यक्ति सर पर चादर में लपेट कर कुछ सामन रखकर जा रहे है, गस्ती दल द्वारा उनको रोककर चादर में रखे सामान को चेक किया गया तो उसके अन्दर से 04 नग सांप को रखने की टोकरी बरामद हुआ I गस्ती दल द्वारा टोकरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमे से 02 अजगर और 02 नग दोमुहा सांप बरामद हुआ साथ ही 05 नग सांपों को पकड़ने वाला बांस की लकड़ी का रेशम के धागे से बंधा जाल बरामद हुआ,पकड़े गए व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ किया गया तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः बीर सिंह टुडू उम्र 32 वर्ष पुत्र श्याम टूडू ग्राम-मनोहरपुर पो. पोनसोडीहा थाना एवं जिला क्योंझर, उड़ीसा व दूसरा व्यक्ति अपना नाम सामाई मुर्मू उम्र 21 वर्ष, पुत्र कालीचरण मुर्मू, ग्राम बारीवाल रघुनाथपुर पो.- बारीवाल, थाना- एवं जिला. क्योझर उड़ीसा बताया, गस्ती दल द्वारा उचित कागजी कार्यवाही के पश्चात पकड़े गए 02 अजगर और 02 नग दोमुहा सांप के साथ दोनों तस्करों सहित वन विभाग कार्यालय नौगढ़ रेंज, सिद्धार्थनगर को सुपुर्द कर दिया गया।

 

भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग एवं अन्य प्रचालन गतिविधियों द्वारा 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवा, अवैध मुद्रा, मदिरा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित लिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]