नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , , *एस एस बी व स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक और सीमा पर संयुक्त गस्ती कर ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

, *एस एस बी व स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक और सीमा पर संयुक्त गस्ती कर ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी होली और रमजान के त्योहार के दौरान सीमा पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक और सीमा पर संयुक्त गस्ती कर ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा*

दिनांक 08.03.2025 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा में आगामी होली और रमजान के त्योहार के दौरान सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से श्री उज्जल दत्ता, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी की अध्यक्षता में सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ और नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त बैठक किया गया और सीमाई क्षेत्र में संयुक्त गस्ती किया गया I 43वी वाहिनी एस.एस.बी द्वारा नेपाल ए.पी.एफ, नेपाल पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त गस्ती कर सीमाई क्षेत्र की निगरानी किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों पर सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटना के मंसूबे को असफल कर सीमाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना, किसी तीसरे देश के नागरिक के अवैध घुसपैठ को नाकाम करना और स्थानीय लोगो के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है I एस.एस.बी द्वारा भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने-जाने वाले व्यक्तियों, उनके सामानों और वाहनों की गहन जाँच के उपरांत ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है I इसी क्रम में आज सीमा चौकी ककरहवा में आगामी होली और रमजान के त्योंहार के मद्देनज़र सीमा की सुरक्षा हेतु 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा द्वारा सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ और नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त बैठक किया गया जिसमें दोनों देशों के सुरक्षा विभागों द्वारा आसुचनाओं को आपस में साझा कर आगामी होली के त्योहार पर सीमा पर नेपाली शराब की तस्करी, अवैध गतिविधि, और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया I साथ ही अपने कार्यक्षेत्र मे संयुक्त गस्ती किया गया I इस दौरान कमांडेंट, 43वी वाहिनी के नेतृत्व में सीमा चौकी ककरहवा से निरीक्षक सामान्य-राम प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह और अन्य कार्मिको के साथ-साथ सीमा शुल्क इकाई ककरहवा से निरीक्षक अरविन्द सिंह नेगी, नेपाल ए.पी.एफ से निरीक्षक दीपेंद्र मल्ला के साथ अन्य 01 कर्मी तथा नेपाल पुलिस से निरीक्षक माधव प्रसाद पंथी के साथ अन्य 01 कर्मी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस से मुख्य आरक्षी मनोज कुमार व 01 अन्य कार्मिक शामिल हुए I

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]