नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जनपद महाराजगंज राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद फिर से शीर्ष पर।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जनपद महाराजगंज राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद फिर से शीर्ष पर।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जनपद महाराजगंज राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद फिर से शीर्ष पर।*

जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु फरवरी माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद को विकास के अधीन आने वाली कुल 72 योजनाओं/परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ जबकि 03 योजनाओं/परियोजनाओं में ए, 05 बी ग्रेड प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल 29 योजनाओं/परियोजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 02 योजनाओं/परियोजनाओं में ए और 08 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व जनवरी व दिसंबर में जनपद को पांचवा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। उससे पहले जनपद लगातार 05 बार प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा था।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की योजनाएं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनपद के सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर पुनः प्रथम स्थान प्राप्त करना उल्लेखनीय उपलब्धि है और यह प्रदर्शित करता है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को निरंतर कार्य करना है। कहा कि इस प्रदर्शन को बरकार रखने हेतु और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि एक बार पुनः जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। लगातार पांच बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद पुनः सीएम डैशबोर्ड पर जनपद को प्रथम स्थान मिलना निश्चित रूप से हमारे मनोबल को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक योजना/परियोजना के गहन समीक्षा और धरातल पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी ध्येय के साथ सभी लोग कार्य करें।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन, अधिकारियों के सतत् पर्यवेक्षण और कर्मचारियों के परिश्रम का परिणाम है।
सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार जिलास्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेज़ी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह पोर्टल डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है और समय-समय पर अपडेट करता रहता है।
सीएम डैशबोर्ड के फरवरी 2025 माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि रामपुर दूसरे, बरेली तीसरे, संभल चौथे और हमीरपुर जनपद पांचवे स्थान पर रहा है।
सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं माह में 02 बार संबंधित विभागों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया है जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]