नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मनाया गया होली 🌠उत्सव🌠⛱️* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मनाया गया होली 🌠उत्सव🌠⛱️*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,( महराजगंज)
News anticruption bharat

(लक्ष्मीपुर )**ब्लॉक **
*कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मनाया गया होली 🌠उत्सव🌠⛱️*

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर में होली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय की छात्राओं, शिक्षको और बीईओ पिंगल प्रसाद राणा ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कति का उत्सव मनाया।बीईओ ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह सौहार्द, भाईचारे और भारतीय संस्कृति का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखना है। हमें होली पर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में खुशहाली बनी रहे।

कार्यक्रम में छात्राओं को होली पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। वार्डन अल्पना अ शिक्षिका अल्का ने बच्चों को होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं, जिसमें भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की कथा थी। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने होली से जुड़ी पारंपरिक लोकगीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने गुलाल से एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। शिक्षकाओं ने बच्चों को पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर वार्डन अल्पना, शिक्षिका अल्का, निगम पटेल आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]