नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *👉दाह संस्कार करने गए युवक की ट्रॉली से दबकर दर्दनाक मौत- छेत्र में👉कोहराम👈* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*👉दाह संस्कार करने गए युवक की ट्रॉली से दबकर दर्दनाक मौत- छेत्र में👉कोहराम👈*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,।(महराजगंज)
News anticruption bharat

*👉दाह संस्कार करने गए युवक की ट्रॉली से दबकर दर्दनाक मौत-
छेत्र में👉कोहराम👈*

निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर में सोमवार की शाम को दाह संस्कार करने गए एक युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। मृतक उसी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर आ रहा था। वह ट्रैक्टर पर बैठा था। इस बीच चालक ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पचमा बड़का टोला निवासी अशोक (40) की रिश्तेदारी परागपुर गांव में है। उसकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। वहां से वह दाह संस्कार में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नारायणी नहर के तेरह-चार पुल पर गया था। दाह संस्कार के बाद शाम सात बजे सभी लोग वापस आने लगे। वह जिस ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा था, उस पर उसका कोई परिचित व्यक्ति नहीं था। ट्रॉली पर बैठकर आने के बाद झुलनीपुर में कुछ देर रुकने के बाद जब ट्रैक्टर ट्रॉली चलने लगी, तब अशोक ट्रैक्टर पर बैठ गया।

इस बीच ट्रैक्टर जब चलने लगा तो वह नीचे गिर गया और ट्रॉली से दब गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और उसके साथ के लोग अंधेरे का फाय उठाकर भाग निकले। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने श को कब्जे में ले लिया और निचलौल सीएचसी लेकर आई। बीच सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
मृतक अशोक के दो बेटे हैं और वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में लेबर का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]