नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा डीएलआरसी/डीएलबीसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

, *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा डीएलआरसी/डीएलबीसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 11 मार्च 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा डीएलआरसी/डीएलबीसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऋण जमानुपात की जानकारी ली। एलडीएम महराजगंज ने अवगत कराया कि जनपद का ऋण जमानुपात जो मार्च 2024 में लगभग 65.99 प्रतिशत था, दिसंबर में बढ़कर 70.39 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने जनपद के ऋण जमानुपात में सुधार पर संतोष व्यक्त किया। लेकिन पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,व भारतीय स्टेट बैंक को अपने ऋण जमानुपात में सुधार हेतु कड़ा निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष 80% से कम प्रगति वाले बैंकों के जिला समन्वयकों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक क्षेत्र ऋण के वितरण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एलडीएम को ख़राब प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों की प्रगति से एसएलबीसी को अवगत कराने निर्देशित किया।

 

जिलाधिकारी ने मत्स्य व पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदन आवश्यक रूप से लंबित न रहें और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण वितरण स्वीकृति/वितरण की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्राप्त लक्ष्य 1000 के सापेक्ष कुल ऋण स्वीकृति 949 रहा, जबकि 506 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है।

 

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं के तहत लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष योजना के तहत भी ऋण वितरण को तेज करने का निर्देश दिया।

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एलडीएम महराजगंज भूपेंद्र नाथ मिश्रा, एलडीओ आरबीआई जितेंद्र मोरे, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]