नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *संजय पाण्डेय बने भाजपा महराजगंज के जिलाध्यक्ष* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*संजय पाण्डेय बने भाजपा महराजगंज के जिलाध्यक्ष*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*संजय पाण्डेय बने भाजपा महराजगंज के जिलाध्यक्ष*

 

सतीश त्रिपाठी
महराजगंज ।भारतीय जनता पार्टी ने काफी लंबे इंतजार के बाद रविवार को अपने नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। यह सूची तकरीबन दोपहर 2 बजे जनपद के चुनाव अधिकारी ओमकार केशरी ने जारी की। ज्ञात है कि लगभग तीन वर्षों से अशोक उर्फ़ संजय पाण्डेय जिला संयोजक के पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने आज दूसरी बार इन पर भरोसा जताया है और जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
संजय पाण्डेय घुघली ब्लाक के भुवना गांव के रहने वाले है यह अपने सौम्य और मधुर व्यवहार से जाने जाते हैं अब इनके कार्यकाल में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इनकी रणनीति तो मायने रखेगी ही साथ ही साथ इनको काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
संजय पाण्डेय के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही बधाई देने वालों की हुजूम उमड़ पड़ा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय को बधाई देते हुए नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन को पूर्ण मजबूती प्रदान होगी । साथ ही साथ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी बढ़ेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह,जिला कार्य समिति सदस्य अजय सिंह, गजाधर दुबे, सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान सृजन कुमार,गणेश जायसवाल, किसान नेता नागेंद्र शुक्ला, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के उपाध्यक्ष छोटू अग्रहरि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाइयां दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]