नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मा. राज्यपाल महोदय द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मा. राज्यपाल महोदय द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 17 मार्च 2025, मा. राज्यपाल महोदय द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित मा. जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया।

मा. राज्यपाल महोदया ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सैम/मैम बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए आवश्यक दवाओं और अनुपूरक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न सेवाओं के विषय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया।

मा. राज्यपाल महोदया ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासित छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक टीकाकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अभिनव प्रयास के रूप में परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रभावी उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मा. राज्यपाल महोदया ने महिला अपराध सहित सर्वाधिक घटित होने वाले अपराधों की जानकारी ली और कहा कि पुलिस अधिकारी महिला अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता के साथ करें। क्षय रोग उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएं और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्षय रोग का उन्मूलन करें। टीकाकरण अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाकर सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]