नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति महापंचायत आयोजित करेगा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति महापंचायत आयोजित करेगा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर: 18 मार्च 25 *विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति महापंचायत आयोजित करेगा*

*ट्रांजैक्शन कंसलटेंट की बिडिंग में अवैधानिक प्रक्रिया से गुस्सा बढ़ा:निजीकरण के विरोध में 24 मार्च को मेरठ और 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महा पंचायत: प्रान्त व्यापी विरोध प्रदर्शन जारी*
बिजली के निजीकरण के विरोध में 24 मार्च को मेरठ में और 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महापंचायत आयोजित की जाएगी ।संघर्ष समिति ने निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने की पूरी प्रक्रिया को अवैधानिक करार देते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है और कहा है कि उतावलेपन में जिस प्रकार बिजली के निजीकरण की सारी प्रक्रिया अवैधानिक ढंग से की जा रही है उससे बिजली कर्मचारियों में भारी गुस्सा व्याप्त हो गया है। संघर्ष समिति के आह्वान पर आज बिजली कर्मियों ने प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध सभा की।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पता चला है कि ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की टेक्निकल बीड का मूल्यांकन करने के लिए आज हुई बैठक में इस हेतु बनाई गई कमेटी के अतिरिक्त पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी भी सम्मिलित हुए। इन अधिकारियों ने मनचाही कंपनी के पक्ष में मूल्यांकन हेतु दबाव डाला और पैरवी की।
संघर्ष समिति ने कहा कि यदि यह सच है तो यह बहुत गंभीर मामला है ।संघर्ष समिति प्रारंभ से ही कह रही है कि उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण में भारी भ्रष्टाचार होने जा रहा है। बिडिंग हेतु जिन तीन कंपनियों से बीड ली गई है वह तीनों कंपनियां कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट के दायरे में आती है ।उन्हें निरस्त करने के बजाय उनका मूल्यांकन किया जा रहा है और मूल्यांकन हेतु पावर कारपोरेशन के शीर्ष अधिकारियों द्वारा दबाव डाला जा रहा है। यह सब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिजली के निजीकरण में मेगा घोटाला होने जा रहा है।
संघर्ष समिति ने आज यह ऐलान किया कि निजीकरण के नाम पर इस घोटाले से प्रदेश की आम जनता को अवगत कराने हेतु 24 मार्च को मेरठ में और 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महापंचायत की जाएगी। बिजली महा पंचायत की तैयारी हेतु संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी कल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के दौरे पर निकल जाएंगे और आम जनता को इस घोटाले से अवगत कराएंगे।
09 अप्रैल को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी। इस रैली में देश के विभिन्न प्रांतो से बिजली कर्मी और अभियन्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।
आज वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, प्रयागराज ,अलीगढ़, मथुरा, एटा, झांसी, बांदा, बरेली, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदुआगंज, पारीछा, ओबरा, पिपरी और अनपरा में विरोध सभा हुई।
आज की विरोध सभा मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने इंजीनियर दीपक सिंह, विनीत कुमार मिश्रा, अंशु कुमार पांडे, विनय कुमार वैस, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, राम सिंह, विनय गुप्ता, राम जन्म, दीपक कुमार, विनोद कुमार, आशुतोष बाजपेई, सुयश द्विवेदी, राजेश कुमार गौतम, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]