नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सोनौली कोतवाली के कोतवाल बने अजीत प्रताप सिंह ने कहा अपराधियों पर लगाएंगे अंकुश* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सोनौली कोतवाली के कोतवाल बने अजीत प्रताप सिंह ने कहा अपराधियों पर लगाएंगे अंकुश*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सोनौली कोतवाली के कोतवाल बने अजीत प्रताप सिंह ने कहा अपराधियों पर लगाएंगे अंकुश*

 

सोनौली/महाराजगंज।नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली के नवागत प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने गुरुवार को कार्यभार संभालते ही कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का संकल्प लिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता के सहयोग से अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा तथा महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया की नेपाल-भारत सीमा पर किसी भी प्रकार की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को सख्ती से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पर जनता के सहयोग से पूर्ण नियंत्रण लगाया जाएगा। साथ ही, सीमा पर सतर्कता बढ़ाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

सोनौली कस्बे में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और जाम की स्थिति को लेकर भी उन्होंने ठोस कदम उठाने की बात कही। ई-रिक्शा चालकों की अनियंत्रित गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कस्बे में अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों और अपराधी मानसिकता के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्ययोजना साझा करते हुए टीम वर्क के तहत अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसेगी। उन्होंने कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]