नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।*

महराजगंज, 21 फरवरी 2025, सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में 25 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा समस्त विभागों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी महोदय को नोडल अधिकारी नामित किया करते जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि विगत 08 वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों को कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाना है। इसलिए सभी विभाग विगत वर्षों में हुए कार्यों के उच्च गुणवत्तायुक्त फोटो के साथ स्टॉल लगाया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र/आवास की चाबी आदि का वितरण भी कराएंl

उन्होंने कार्यक्रम में फूड कोर्ट का आयोजन करने और उसमें जनपद के लोकप्रिय व्यवसायियों के खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी का लिए कहा। उन्होंने तीन दिवसीय प्रदर्शनी में रोजगार मेला, लोन मेला सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का भी निर्देश दिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों के गोष्ठियों के आयोजन का निर्देश दिया। इस अवसर पर शासन की उपलब्धियों पर लघु फिल्मों के प्रदर्शन हेतु भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी ब्लॉकों में भी उक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसलिए बीडीओ भी समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण करा लें।
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी जनपदों तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनी व स्टॉल आदि का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। साथ ही रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]