नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पत्रकार उत्पीड़न को लेकर किया आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पत्रकार उत्पीड़न को लेकर किया आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:24 मार्च 25 *पत्रकार उत्पीड़न को लेकर किया आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन*

*राजगढ़ थाना प्रभारी पर नहीं हुई कार्यवाही तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन*

*अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।*

*मीरजापुर* ।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व में पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया और अपर आयुक्त प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया । पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि मीरजापुर जनपद में निष्पक्ष पत्रकारिता करना निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करना मुश्किल होता जा रहा है आये दिन पत्रकारों का उत्पीडन जिले में देखने को मिल रहा है अभी कुछ दिन पहले सीएमओ कार्यालय पर भी पत्रकारों ने प्रदर्शन किया था लेकिन सीएमओ पर कार्यवाही नहीं हुई भ्रष्टाचारी सीएमओं की टीम हमेशा पत्रकारों का नीचा दिखाने का काम करती है
प्रभारी चिकित्साधिकारी राजगढ़ द्वारा तहरीर देने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मीरजापुर के जिला मंत्री/पत्रकार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया जबकि जांच भी नहीं कराई गई पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जबकि पत्रकार की तहरीर पर कोई भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया जब पत्रकार अच्छी खबरों का प्रकाशन करता है तो अधिकारी धन्यवाद नहीं देते लेकिन अगर उनके काले कारनामों का काला चिट्ठा प्रकाशित कर देता है तो यह सरकारी कार्य की बाधा की श्रेणी में आ जाता है।
थाना प्रभारी राजगढ़ द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों का प्रश्रय दिया जा रहा है आए दिन अधिकारी शासन प्रशासन की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं राजगढ़ क्षेत्र में नशीले पदार्थ समेत मादक पदार्थ की तस्करी कराई जा रही है जिसमें थाना प्रभारी राजगढ़ की भी भूमिका संदिग्ध है राजगढ़ चिकित्सा प्रभारी द्वारा अस्पताल में दवा रहने के बाद भी बाहर की दवाई लिखी जाती है डॉक्टर 12 बजे से पहले कभी अस्पताल में नहीं बैठते जब उनकी कमी उजागर किया जाता है तो यह सरकारी कार्य में बाधा कहां से हो जाता है।
अपने आवास पर अनट्रेंड लोगों द्वारा उपचार करा कर मनमानी रकम जब डाक्टर वसूल रहे है मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इशारे पर पुलिस विभाग द्वारा आएं दिन पत्रकारों को थानों में बुलाकर बेइज्जत करने का निंदनीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे ही एक प्रकरण में समाचार प्रकाशित करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा राजगढ़ थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देने पर थानाध्यक्ष राजगढ़ द्वारा पत्रकार उत्कर्ष मौर्या का थाने में बुलाकर बेइज्जत किया गया। जिस हम पत्रकारों का देर रात तक राजगढ़ थाने में धरना देना पड़ा। कुछ दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर द्वारा भी पत्रकारों का देख लेने की धमकी देने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ा आखिरकार इनपर कार्यवाही क्यों नहीं होती है। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय ओझा, राजेश अग्रहरी , संजय दुबे, सुभाष मिश्रा, उमेश कुमार दुबे, अनिल कुमार मिश्रा ,सुरज दुबे, आशुतोष तिवारी, अंबुज दुबे , रामलाल साहनी, सुजीत दुबे, पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा, नीतीश पाठक, दीपचंद यादव, विष्णुकांत पांडेय, राजू मौर्या, मुकेश पांडेय, सतीश सिंह,जितेंद्र कुमार बिंद, अनिल यादव, संदीप शर्मा, अभिषेक पांडेय, निर्मल दुबे, शिवबली राजपूत, पवन पांडेय, सुशील कुमार उपाध्याय ,राजू यादव ,संदीप कुमार शर्मा , बृजेश गौड़, आदि पत्रकार मौजूद रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]