नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह का भव्य स्वागत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह का भव्य स्वागत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह का भव्य स्वागत*
सतीश त्रिपाठी
महराजगंज। दीवानी न्यायालय, फरेंदा में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के आगमन पर अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर तिराहे पर पहुँचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
फरेंदा से महाराजगंज के बीच 15 स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। महाराजगंज में प्रवेश करने के पश्चात उन्होंने संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रो. शिवलाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय, महाराजगंज में कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह, सदामोहन उपाध्याय, झिनकू चौधरी, गोपाल शाही, विनोद सिंह, चंद्रजीत भारती, पूर्णमासी यादव, जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनारायण चौरसिया, विधि नारायण वर्मा, रामनिवास चौबे, चंदन तिवारी, सफीक अहमद, अशोक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक शक्ति का परिचायक था और इससे कार्यकर्ताओं में नए उत्साह एवं जोश का संचार हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]