नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *चेयरमैन व मीट विक्रेताओं के साथ हुई बैठक, खुले में मीट बिक्री रोकने के निर्देश* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*चेयरमैन व मीट विक्रेताओं के साथ हुई बैठक, खुले में मीट बिक्री रोकने के निर्देश*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*चेयरमैन व मीट विक्रेताओं के साथ हुई बैठक, खुले में मीट बिक्री रोकने के निर्देश*

नौतनवां-महराजगंज।नगर पालिका नौतनवां कार्यालय में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने नगर के मीट विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में खुले में और सड़क किनारे मीट काटने एवं बेचने की समस्या पर चर्चा की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मीट विक्रेताओं से अपील की कि वे खुले में मीट काटना और बेचना बंद करें, क्योंकि इससे आम जनता को परेशानी होती है और स्वच्छता बनाए रखने में भी कठिनाई आती है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जा रहा है, जहां सभी मीट विक्रेता अपने व्यवसाय को स्थानांतरित कर सकेंगे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और शासन के नियमों का भी पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, बल्कि यह कदम उनके व्यापार को व्यवस्थित करने और जनता की सुविधा के लिए उठाया जा रहा है। बैठक में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह सहित सभी सभासदगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस निर्णय का समर्थन किया।
नगर पालिका प्रशासन ने मीट विक्रेताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]