नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *11 विभाग मिलकर संचारी रोग को करेंगे कंट्रोल* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*11 विभाग मिलकर संचारी रोग को करेंगे कंट्रोल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,( महराजगंज)
News anticruption bharat.

*11 विभाग मिलकर संचारी रोग को करेंगे कंट्रोल*

स्वास्थ्य प्रशासन ने संचारी रोग को कंट्रोल करने के लिए पहल की है। शासन के आदेश पर एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। अभियान में 11 विभाग शामिल हैं। इसमें सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।जल-जनित और मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए हर वर्ष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलता है। इसके लिए शासन समय-समय पर गाइड लाइन जारी करता है। शासन ने गर्मी शुरू होने के पहले अप्रैल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मित ही स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य प्रशासन अभियन में शामिल विभागों को तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है।संचारी रोग नियंत्रण अभियान में ये होने हैं कार्य

गांव की सड़क और नालियों की साफ-सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव, फागिंग और झाड़ियों की कटाई के अलावा जल-जनित बीमारी एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और मच्छर जनित बीमारी जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के अलावा डायरिया के प्रति जागरूक करने के साथ बचाव की जानकारी दी जाएगी।

अभियान में शामिल हैं ये विभाग

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य, नगर निकाय, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाइ विभाग, सूचना और उद्यान विभाग शामिल है।दस से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी घर-घर पहुंचेगी। बुखार, कुपोषित बच्चे, कुष्ठ, फाइलेरिया, टीबी और कालाजार के मरीजों को चिह्नित कर सूची ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान में शामिल सभी विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में विभाग के कार्य और उनके उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। टीम के कार्यों की मानिटरिंग हर रोज होगी। कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]