नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संदर्भ में जिला चयन समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संदर्भ में जिला चयन समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 27 मार्च 2025, जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संदर्भ में जिला चयन समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए दिए जाने वाले अनुदान हेतु पात्र आवेदनकर्ताओं के चयन हेतु अभिलेखीय सत्यापन के उपरांत अंतिम चयन हेतु रेंडमाइजेशन के लिए तैयार सूची को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। सहायक निदेशक ने बताया कि निजी भूमि तालाब, रियरिंग यूनिट, जिंदा मछली विक्रय केंद्र, मोटरसाइकिल आदि के लिए अनुदान हेतु पोर्टल पर 01 फरवरी से 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विभाग को कुल 572 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें अभिलेखीय परीक्षण के उपरांत 385 लोग पात्र पाए गए हैं। पात्रों का अंतिम चयन रेंडमाइजेशन के द्वारा किया जाना है, जिसके लिए अंतिम सूची का अनुमोदन जिलास्तरीय समिति के माध्यम से किया जाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सूची को अंतिम रूप देने से पहले आवेदनकर्ता का सिबिल स्कोर, खतौनी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का सत्यापन संबंधित विभाग से समन्वय कर सुनिश्चित कराएं। उन्होंने इसके लिए एसडीएम, उपनिदेशक कृषि, एलडीएम और एआरटीओ की 04 सदस्यीय समिति गठित करते हुए  सत्यापन कार्य को 07 अप्रैल तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, परियोजना निदेशक श्री रामदरश चौधरी सहित, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]