नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *डैफोडिल्स स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*डैफोडिल्स स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  1. मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:28 मार्च 25 *शैक्षणिक सत्र 2024- 25 का रिजल्ट घोषित*

*डैफोडिल्स स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत*

डैफोडिल्स विद्यालय की दोनों शाखाओं नारघाट ब्रांच व संकट मोचन ब्रांच में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 का रिजल्ट कक्षा प्री नर्सरी से 8 तक का घोषित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।सर्वप्रथम मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। विद्यालय के छात्रों ने अतिथियों के समक्ष इंग्लिश डिबेट की शानदार प्रस्तुति की तथा कथक नृत्य के माध्यम से सभी के मन को भाव विभोर कर दिया। विद्यालय में बच्चों द्वारा की गई पेंटिंग व ड्राइंग की आर्ट गैलरी भी लगाई गई। पूरे साल एकेडमिक में की गई मेहनत कर छात्र आज यहां तक पहुंचे हैं। टापर्स को टीका लगाकर व उनके अभिभावकों को प्राऊड पैरंट्स का टैग देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मिट्ठू बनर्जी व अर्पिता मुखर्जी ने आए हुए सभी गणमान्य लोगों व अतिथियों का स्वागत किया तथा उप प्रधानाचार्या रिया भूटानी व पूजा अग्रवाल ने शैक्षणिक गतिविधियां बताईं।
विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा की विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है तथा छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने में सहायक होता है उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]