नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भ्रष्टाचार से युक्त निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भ्रष्टाचार से युक्त निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

मिर्जापुर: 28 मार्च 25 *भ्रष्टाचार से युक्त निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए*

 

*ऊर्जा मंत्री के बयान से भड़के बिजली कर्मी और अभियंता भ्रष्टाचार पर प्रहार करना है तो  भ्रष्टाचार से युक्त निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए : वाराणसी की बिजली महापंचायत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को दिया जाएगा ज्ञापन*

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त  करते हुए कहा है कि यदि ऊर्जा मंत्री विभाग से सचमुच भ्रष्टाचार समाप्त करना चाहते हैं तो बिजली के  निजीकरण की पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई प्रक्रिया  तत्काल निरस्त करें। संघर्ष समिति के आह्वान पर आज लगातार 121वें दिन समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण के विरोध में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महापंचायत आयोजित की गई है। संघर्ष समिति ने कहा कि इस बिजली महापंचायत के माध्यम से निजीकरण के विरोध में पारित प्रस्ताव वाराणसी स्थित पी एम ओ को सौंपा जाएगा और प्रधानमंत्री तथा वाराणसी के सांसद माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी से यह निवेदन किया जाएगा की प्रदेश और विशेषतया वाराणसी की आम जनता के व्यापक हित में निजीकरण का फैसला निरस्त कराने की कृपा करें।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री के इस वक्तव्य पर कड़ा एतराज जताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब एक ट्रांसफार्मर फुकेगा तो  एक अधिकारी भी फूंकेगा ।

संघर्ष समिति ने कहा कि जब प्रदेश के बिजली कर्मी माननीय मुख्यमंत्री जी पर पूरा विश्वास रखते हुए उनके कुशल नेतृत्व में लगातार बिजली व्यवस्था के सुधार में लगे हुए हैं तब ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए ऐसे भड़काऊ बयान से अनावश्यक तौर पर ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का वातावरण उत्पन्न हो रहा है जो उचित नहीं है।

संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के उतावलेपन में जिस प्रकार ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट के प्राविधान को हटाकर नियुक्ति की गई है उससे बड़ा भ्रष्टाचार का कोई दूसरा उदाहरण सारे देश में नहीं है। यदि ऊर्जा मंत्री सचमुच भ्रष्टाचार के प्रति गंभीर है तो निजीकरण  की प्रक्रिया को रद्द कर सारे मामले की जांच के लिए सीबीआई को क्यों नहीं भेजते ? उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ रुपए की 42 जनपदों की बिजली की परिसंपत्तियों को कौड़ियों के मोल  बेचा जा रहा है इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है ? ऊर्जा मंत्री को अपने ही विभाग में चल रहे इतने बड़े भ्रष्टाचार पर कठोर कार्यवाही कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज प्रयागराज में और मिर्जापुर में जन जागरण सभा की। प्रयागराज और मिर्जापुर की जन जागरण सभा में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियंताओं ने हिस्सा लिया।

बिजली के निजीकरण के विरोध में वाराणसी में 29 मार्च को होने वाली बिजली महापंचायत में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त जनपदों  में कार्यरत बिजली कर्मी सम्मिलित होंगे।

वाराणसी की बिजली महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के संयोजक  शैलेंद्र दुबे आज शाम वाराणसी पहुंचे और उन्होंने संघर्ष समिति के स्थानीय पदाधिकारियों ,आम कर्मचारियों और अभियंताओं से चर्चा की। उन्होंने वाराणसी में सभा को संबोधित किया।

आज वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, अलीगढ़, मथुरा, एटा, झांसी, बांदा, बरेली, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदुआगंज, पारीछा, ओबरा, पिपरी और अनपरा में विरोध प्रदर्शन किया गया।

आज की विरोध सभा में मुख्य अभियंता कार्यालय फतहा में इंजीनियर दीपक सिंह, केंद्र के नेता इंजीनियर गुर्जर जितेंद्र गुर्जर, विनीत कुमार मिश्रा, अंशु कुमार पांडे, सुमित कुमार यादव, प्रदीप कुमार, राम जन्म, राजेश कुमार गौतम, पंकज कुमार, विनय कुमार गुप्ता, अमित सिंह, राम सिंह, प्रमोद कुमार, शंभू कुमार, बृजेश कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार, अनूप कुमार, शंकर सिंह चंदेल, मधुबन सिह, महेश्वर कुमार, सुजीत पाल, धीरेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]