नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा रोहिन बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा रोहिन बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 02 अप्रैल 2025, मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत  जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा रोहिन बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

           दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, सभा स्थल, बैराज, स्टॉल स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी ने तैयारियों की गति को तेज करते हुए शुक्रवार तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने वीआइपी दीर्घा, मीडिया दीर्घा, लाभार्थी दीर्घा आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। हेलीपैड और सभास्थल को तैयार करने का कार्य बृहस्पतिवार की शाम तक पूरा करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान को तैयार करते हुए निर्धारित स्थल पर पार्किंग व्यवस्था बनाने और उसमें मोबाइल टॉयलेट व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि तैयारियों में कहीं कोई कमी न हो।

          पुलिस अधीक्षक ने भी  सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में व्यू कटर लगवाने के लिए भी कहा।

           निरीक्षण के दौरान मुख्य  अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]