*40 साल बाद फिर बनेगा इतिहास , भारत के शुभांशु शुक्ला जाएंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*40 साल बाद फिर बनेगा इतिहास , भारत के शुभांशु शुक्ला जाएंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन*
भारत के स्पेस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है, जब भारतीय वायुसेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा करेंगे. यह मिशन Axiom Mission 4 (Ax-4) के तहत मई में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे. शुभांशु शुक्ला इस मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे और 40 साल बाद किसी भारतीय के अंतरिक्ष में जाने का सपना पूरा होगा. इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान से यात्रा की थी. Ax-4 मिशन में भारत, पोलैंड, हंगरी और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे, इस मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला बतौर मिशन पायलट अंतरिक्ष में जाएंगे,उनके साथ पोलैंड के स्लावोज उज्नांस्की और हंगरी के तिबोर कापु मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल होंगे,अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन इस मिशन की कमांडर होंगी,यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा, जिसमें वैज्ञानिक शोध और तकनीकी परीक्षण किए जाएंगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





