नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में छू रहा बुलंदियां: मुख्यमंत्री* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में छू रहा बुलंदियां: मुख्यमंत्री*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

*मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी का जनपद महराजगंज भ्रमण कार्यक्रम*

 

 

*मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना रोहिन बैराज का किया उद्घाटन। 65 ग्रामों के 16000 से अधिक किसान होंगे लाभान्वित।*

 

*मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद महराजगंज में लगभग लोकार्पण लगभग  654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।*

 

*अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चाभी/चेक, टैबलेट/स्मार्टफोन, लैपटॉप और नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।*

 

*सिंचाई विभाग की चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन।*

 

*महराजगंज द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर की सराहना।*

 

*पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में छू रहा बुलंदियां: मुख्यमंत्री*

 

*हर घर बिजली के उपरांत, हर घर नल योजना होगी साकार: मुख्यमंत्री*

 

*महाकुंभ के भव्य आयोजन से दुनिया है आश्चर्यचकित: मुख्यमंत्री*

 

*सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधि चाय पर करें आमंत्रित: मुख्यमंत्री*

 

*वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने से जमीनों की लूट होगी बंद: मुख्यमंत्री*

 

पिछले 08 वर्षों में प्रदेश बीमारू राज्य की छवि तोड़ने में रहा सफल: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

 

रोहिन बैराज का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी के वाटर विजन का परिणाम: जलशक्ति मंत्री

 

महराजगंज, 05 अप्रैल 2025, आज अपने जनपद भ्रमण के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 148 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रोहिन  बैराज सहित लगभग 654 करोड़ रू0 की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बांसतीय नवरात्रि के अष्टम दिवस पर रोहिण बैराज सहित लगभग 654 करोड़ की 629 परियोजनाओं को महाराजगंज के लोगों को समर्पित करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। वह भारत जो बिना भेदभाव के सबको योजनाओं का लाभ देता है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने देश का कायाकल्प किया है। आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। 10 वर्ष पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी  अर्थव्यवस्था बन गया है। जो काम पिछले 70–72 वर्षों में नहीं हुआ, उसे मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में संभव करके दिखाया है।

मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज देश में बड़े-बड़े हाईवे बन रहे हैं, रेल लाइनें बिछ रही हैं। महाराजगंज में भी एक ड्राई पोर्ट भारत–नेपाल सीमा पर सोनौली में बन रहा है। साथ ही महराजगंज मुख्यालय भी रेल लाइन से जुड़ने जा रहा है, जिससे इस जनपद को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। एक ओर देश में मेट्रो, वॉटर वे, रोपवे आदि विकास के कार्य युद्ध स्तर पर हो रहे हैं, तो दूसरी ओर लोक कल्याणकारी योजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ सरकार आगे बढ़ा रही है। 80 करोड़ से अधिक लोग मुफ्त राशन पा रहे हैं, 50 करोड़ से अधिक लोगों को 05 लख रुपए प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है, 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला का कनेक्शन दिया गया है, तो चार करोड़ से अधिक नए आवास बनाए गए हैं। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल की योजना भी साकार होने जा रही है। इतना ही नहीं बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त कर रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कराकर उन्होंने दिखाया है कि किस तरह विकास और विरासत साथ-साथ चल सकते हैं। अब तो महाकुंभ के आयोजन को देखकर पूरी दुनिया आश्चर्यचकित रह गई है, जहां 66 करोड लोगों ने जो है दिव्य स्नान किया।

मा. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की पिछले 08 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश देश की सातवीं अर्थव्यवस्था बन रहा, लेकिन केवल पिछले 08 वर्षों में हमने उत्तर प्रदेश को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर दिखाया है। 56 लाख गरीबों को मकान दिया है, वनटांगिया ग्रामों को मान्यता दी गई, मुसहर, वनटांगिया, कोल, सहरिया आदि जनजातियों को विभिन्न योजनाओं से शत–प्रतिशत संतृप्त किया गया है। अब प्रदेश में कोई भूखा नहीं मारता है। 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 10 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी हमारी सरकार दे रही है। पिछले 8 वर्ष में प्रदेश सरकार ने 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की है 14 लाख किसानों के प्राइवेट बिजली कनेक्शन को मुफ्त किया गया है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बना रही है, जहां प्री प्राइमरी  से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा छात्रों को प्राप्त होगी। आगे इसको प्रत्येक विधानसभा और विकासखंड क्षेत्र में भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तम शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान और अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए डबल इंजन सरकार पूरी मजबूती से कार्य कर रही है। रोहिन बैराज उसी का मूर्त रूप है। अन्नदाता पिछली सरकारों एजेंडे में नहीं था, इसीलिए किसान आत्महत्या करते थे। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हैं, जिनका पूरा लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के पास भी यह सारे कार्य करने के अवसर मौजूद थे। लेकिन उनके पास अपने परिवारों का पेट भरने से ही फुर्सत नहीं थी।

मा. मुख्यमंत्री ने रोहिन बैराज के लाभों की चर्चा करते हुए कहा कि रोहिन बैराज में एक बेहतरीन वाटर बॉडी बनने की असीम संभावनाएं हैं, जिससे पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि बैराज के अभाव में बरसात में किसान बाढ़ से तबाह होता था और गर्मी में पानी के लिए तरसता था। लेकिन इस बैराज के बन जाने से अब दोनों समस्याएं दूर हो जाएंगी। मा. मुख्यमत्री ने बैराज का नामकरण स्थानीय देवी बनेलिया माता के नाम पर करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे बैराज को क्षेत्र को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने महाव नाले की सफाई की भी चर्चा की और कहा की पहले महाव में उफान के कारण लगातार आसपास के गांव जलप्लावित होते रहते थे, किंतु हमारी सरकार ने वन विभाग और सिंचाई विभाग के बीच समन्वय कराते हुए नाले की सफाई का कार्य पूर्ण कराया, जिससे जलप्लावन की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो गई। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 से पूर्व जनपद में एक भी फोरलेन नहीं था लेकिन अब यहां पर फोरलेन की बाढ़ आ गई है। महाराजगंज में अपनी क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं। अब न तो  महाराजगंज पिछड़ा हुआ जिला है और ना ही उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य। सीएम युवा उद्यमी अभियान में जनपद के प्रथम स्थान प्राप्त करने की सराहना करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिला प्रशासन और अधिक युवा उद्यमियों को योजना का लाभ दिलाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इन युवा उद्यमियों को अपने घरों पर आमंत्रित कर उनसे इन उद्यमियों के अनुभवों को साझा करने और नए विचारों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।

पिछली सरकारों पर चोट करते हुए कहा कि पिछली सरकारें एक जनपद एक माफिया पालती थीं। लेकिन हमारी सरकार में माफिया की जगह मेडिकल कॉलेज ने ले लिया है। प्रत्येक जनपद में हम एक मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। महाराजगंज में भी एक मेडिकल कॉलेज खोला गया है, जिससे यहां चिकित्सा और स्वास्थ्य की व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 08 वर्षों में प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है।अब किसी दंगाई की हिम्मत नहीं होती है वह त्योहार और पर्वों में बाधा उत्पन्न कर सके।

मा. मुख्यमंत्री ने वक्फ़ संशोधन विधेयक की चर्चा करते हुए कहा कि वक्फ विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता। सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग अब जनहित के कार्यों में होगा, ना कि वक्फ बोर्ड के नाम पर चंद लोगों के लूट और खसोट के लिए। उन्होंने जीरो पावर्टी अभियान के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार  जीरो पॉवर्टी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने जा रही है, जिससे प्रदेश अगले 03 वर्षों में गरीबी का पूर्ण उन्मूलन करते हुए एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित होगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मा. मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोहन बैराज का प्रकरण 2004 से लंबे था लेकिन मुख्यमंत्री जी के प्रयास से क्षेत्र को पहले महाव नाले की बाढ़ से मुक्ति मिली, तो आज रोहिन बैराज के उद्घाटन के साथ क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा और बाढ़ से सुरक्षा दोनों प्राप्त हुई है। कहा कि आज महाराजगंज रेलवे से तो जुड़ ही रहा है। यहां पर केंद्रीय विद्यालय भी शुरू हो चुका है। साथ ही हाईवे का पूरा जाल बिछाया जा रहा है। यह सब केंद्र और प्रदेश की सरकारों के सतत प्रयास का परिणाम है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकाल कर पिछले 8 वर्षों में विकास का प्रतिमान बनकर उभरा है।

मा. जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश और जनपद में कानून का राज है। इसीलिए बहू बेटियां रात के 12:00 बजे भी सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने रोहिन बैराज की चर्चा करते हुए कहा यह बैराज एक नई जल क्रांति की शुरुआत है। यह परियोजना केवल पानी का प्रवाह नहीं है बल्कि खुशहाली, आत्मनिर्भरता व ग्रामीण समृद्धि का प्रतीक है। इस बैराज का निर्माण आदरणीय मुख्यमंत्री के वाटर विजन का परिणाम है।

स्वागत उद्बोधन देते हुए विधायक नौतनवां ने मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया।

इससे पूर्व मा. मुख्यमंत्री ने पूजन अर्चन कर और नारियल फोड़कर कर बैराज का उद्घाटन किया। उन्होंने बटन दबाकर बैराज से निकली नहर में जल का प्रवाह किया। इस अवसर पर उन्होंने सिंचाई विभाग की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों पर कक्षा 01 में प्रवेश लेने वाली स्कूली बच्चियों को यूनिफॉर्म किट का वितरण किया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भी बच्चियों को बेबी किट दिया। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा दो बच्चियों का अन्नप्रासन और धात्री माताओं की गोदभराई की। मा. मुख्यमंत्री ने मंच से सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सहकारिता, माटी कला टूल किट योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/टूल किट/डेमो चेक आदि का वितरण किया। उनके द्वारा वनटांगिया और मुसहर ग्राम के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की चाबी और आयुष्मान योजना का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त आरबीएसके योजना के तहत नवचयनित चिकित्सकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा अलग–अलग विभागों की लगभग 306 करोड़ की लागत की 382 परियोजनाओं का शिलान्यास और 348 करोड़ रुपए की लागत की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र “दयालु जी”, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल. विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष  संजय पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारीगण और वृहद संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]