*सनातन सेवा आश्रम द्वारा सनातन गौ सदन के विस्तार हेतु बैठक संपन्न*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*सनातन सेवा आश्रम द्वारा
सनातन गौ सदन के विस्तार हेतु बैठक संपन्न*
दिनांक: [14/04/2025]
स्थान: भाग्यश्री टेक्स्टाइल, गीता प्रेस, गोरखपुर(उ०प्र०)
गोरखपुर: सनातन संस्कृति और गौसेवा के प्रति अपनी अखंड निष्ठा को समर्पित “सनातन सेवाश्रम ” द्वारा दिनांक [दिनांक- 14/04/2025] को गीता प्रेस, गोरखपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य ट्रस्ट द्वारा संचालित “सनातन गौसदन” के भावी विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा करना था।
बैठक की अध्यक्षता सनातन सेवाश्रम पीठाधीश्वर आचार्य अभयानंद महाराज (संस्थापक/अध्यक्ष), मिनाक्षी अग्रवाल (सचिव) मुकेश कुमार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) सत्यमित्र मालवीय (कानूनी सलाहकार) नीलम शुक्ला (प्रवक्ता) साधना मिश्रा एवं सनातन प्रहरी- समाजसेवियो की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में गौशाला की वर्तमान स्थिति, भूमि विस्तार, गौमाता की संख्या में वृद्धि, चिकित्सीय सेवाएं, चारा भंडारण तथा आधुनिक गौसेवा प्रबंधन प्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
ट्रस्ट ने यह संकल्प लिया कि आगामी चरणों में से अधिक गौमाताओं हेतु विस्तृत व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिनमें उनके लिए शुद्ध जल, पौष्टिक आहार, नियमित चिकित्सा, और प्राकृतिक वातावरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
समाज का इस परम् पुनीत कार्य में हर प्रकार का सहयोग सराहनीय रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





