नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मान एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मान एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मान एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन*

 

 

आज दिनांक 17/04/2025 को कंपोजिट विद्यालय बागापार क्षेत्र सदर में वार्षिकोत्सव ,मेधावी छात्र सम्मान एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री रिद्धि पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सदर विवेक गुप्ता तथा खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्रीमती अंकिता सिंह रहीं ।कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण करके किया गया ।विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती  वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण बैज अंगवस्त्र  तथा मोमेंटो देकर किया गया ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री रिद्धि पाण्डेय ने मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और अंकपत्र देकर सम्मानित किया ।साथ ही 31 मार्च को विद्यालय से सेवानिवृत होने वाले शिक्षक देवी शरण त्रिपाठी को बी एस ए ने अंगवस्त्र ,रामचरित मानस और मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना किया ।इस अवसर पर सुश्री रिद्धि पाण्डेय ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में अपार प्रतिभा है और शिक्षक अच्छा कार्य कर रहें हैं ।अभिभावकों से संपर्क और लगन से हम अपने विद्यालयों की गुणवत्ता को शिखर पर ले जा सकते हैं ।उन्होंने बालिकाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया ।

मल्हार गीत ,महाभारत नृत्य नाटिका

एक बटा दो दो बटा चार,मोबाइल का दुष्प्रभाव,प्राइवेट स्कूलों के मनमाने फीस पर जागरूकता नाटक आदि कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों में

खुशी,रिया,अर्चिता ,अर्पिता,

कनक ,लक्ष्मी, सुकन्या, हजरत अली ,साहिल वर्मा, अंशिका अनन्या, मनीष आदि रहे तथा मेधावी छात्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में श्रेया चौहान, पर्व प्रजापति खुशनुमा ,अंशिका सोनी,कृष्ण वर्मा ,साहिल वर्मा,सुकन्या यादव,प्रियंका वर्मा आदि रहे ।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ,खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ,ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह ,अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सदर बैजनाथ सिंह ,मंत्री अखिलेश पाठक ,सेवानिवृति शिक्षक रामचंद्र प्रजापति ,देवीशरण त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया ।विद्यालय के प्रभारी राजकिशोर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर रेयाज अहमद खान, हरे राम गौतम ,राकेश सिंह,रूपाली राय ,अमरेंद्र सिंह,आलोक सिंह, रागिनी सिंह,दीपाली,अंजनी देवी,स्नेहप्रभा गौतम,विनीता,कविता गौतम, यशवंत राव,नवनीत पटेल ,सुजीत यादव ,मधु, श्रीजल शाही,सिंधु द्विवेदी,सतीश राम ,सतीश चौधरी ,महेंद्र यादव ,संतोष तिवारी ,पवन कुमार ,सरिता यादव ,वेद मिश्र सहित तमाम शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे ।कार्यक्रम का  सफल संचालन पंकज कुमार मौर्य और दिवाकर ध्वज सिंह ने किया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]