*👉🔝सास की गैर इरादतन हत्या के आरोप में बहू के खिलाफ मुकदमा*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी (महराजगंज)
News anticruption bharat
*👉🔝सास की गैर इरादतन हत्या के आरोप में बहू के खिलाफ मुकदमा*
निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम सिंहपुर डाड़े टोला निवासिनी बुजुर्ग महिला की रविवार को उसकी बहू की पिटाई से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार दिन बाद मृतका की बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतका की विवाहित बेटी की तहरीर पर की गई है।
मृतका की बेटी आरती की शादी घुघली थानाक्षेत्र के ग्राम परसा गिदही में हुई है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी मां चंद्रावती को उसकी भाभी आए दिन मारती पिटती थी और गाली देती थी। बीते 13 अप्रैल को अपराह्न के समय भाभी ने दो बोरी गेहूं के लिए मां को मारपीट कर घायल कर दिया। घर के पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव किया और घायल मां को निचलौल सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरती का आरोप है कि उसकी मां की मौत उसकी भाभी की पिटाई से हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की बहू ललिता पत्नी रामप्रसाद निवासी ग्राम सिंहपुर डाड़े टोला थाना निचलौल के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सास को मारने पीटने वाली बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





