नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 19 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।

जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष कुल 179 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 24 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

प्राप्त शिकायतों/आवेदनों में 90 राजस्व विभाग, 30 पुलिस, 12 ग्राम्य विकास और शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। 05 प्रकरणों में जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें और निस्तारण आख्या को विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत स्तर पर देखें, ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही उनको मिलने वाली  पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिनको उक्त योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके पात्रता की मौके पर जांच करवाते हुए आवेदन करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। फरियादी समस्या के निस्तारण के साथ–साथ योजनाओं का लाभ मिलने से प्रसन्न थे।

संपूर्ण समाधान दिवस में  पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा, एसडीएम मुकेश सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]