नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

मिर्जापुर: 22अप्रैल 25 *22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया गया*

 

आने वाली पीढ़ी अगर है प्यारी तो पृथ्वी को बचाना हमारी है जिम्मेदारी

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने इसी नारे के साथ 22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया ।इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर पृथ्वी और अपना जीवन खुशहाल बनाना है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं ।

आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस 2025 की थीम “हमारी शक्ति हमारा ब्रह्मांड है” इस थीम के साथ बच्चों ने  अपनी पृथ्वी का सम्मान करते हुए  पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करने के लिए रैली निकाल कर बड़ों से आग्रह किया। पृथ्वी संरक्षण दिवस के अवसर पर बच्चों ने तरह तरह के पोस्टर मेकिंग किया , भाषण तथा अत्यंत सुंदर नृत्य नाटिका व गायन प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मिट्ठू बनर्जी , अर्पिता मुखर्जी,  राजेश राठौर व उप प्रधानाचार्या  एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी व शिक्षक  शिक्षिकाएं बच्चों के मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे। विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने बच्चों को शपथ दिलाई कि हमें पेड़ लगाने व पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए तभी हम अपनी धरती को हरा भरा और स्वच्छ बना सकेंगे। प्रकृति ने जो हमें निशुल्क व्यवस्था दी है हमें उसका सम्मान करना चाहिए ।धरती पर हो रहे दोहन को रोकना और वातावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा तभी हम इस पृथ्वी के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर पाएंगे।

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]