नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *👉🔝स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सभी **परिषदीय**स्कूलों के बच्चे – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*👉🔝स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सभी **परिषदीय**स्कूलों के बच्चे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*👉🔝स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सभी **परिषदीय**स्कूलों के बच्चे

 

 

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब कान्वेंट विद्यालयों को केवल टक्कर ही नहीं देंगे, बल्कि उनसे आगे नजर आएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा महकमा ने पूरी प्लानिंग कर ली है। पहले स्कूलों का कायाकल्प किया गया। अब स्मार्ट क्लास पर जोर दिया जा रहा है। अब तक 314 स्कूलों को स्मार्ट बनाकर वहां डिजिटल कक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। जल्द ही जनपद के सभी 1709 विद्यालयों को स्मार्ट बनाकर वहां डिजिटल कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। इसको लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। कुछ ही बड़े-बड़े कान्वेंट विद्यालयों में ही डिजिटल क्लास की व्यवस्था है। लेकिन बीते वर्षों से परिषदीय स्कूलों में भी डिजिटल क्लास संचालित किए जाने की कवायद चल रही है। जनपद में कक्षा एक से पांच तक के 1063, कक्षा एक से आठ तक के कम्पोजिट 412 व उच्च प्राथमिक के 249 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों पर करीब दो लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

 

जिले में अब तक 314 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित करा दिया गया है। इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च प्राथमिक दोनों स्तर के विद्यालय हैं। इन विद्यालयों पर बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार विजुअल रूप में पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा 55 और विद्यालयों पर भी स्मार्ट क्लास संचालित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसी सत्र से इन 55 स्कूलों में भी डिजिटल पढ़ाई शुरू हो जाएगी। धीरे धीरे सभी विद्यालयों पर स्मार्ट क्लास संचालित हो जाएगा।

बीएसए रिद्धी पांडेय ने कहा, 314 परिषदीय विद्यालयो में डिजिटल क्लास संचालित है। धीरे-धीरे अन्य विद्यालयों में भी इसे शुरू करा दिया जाएगा। डिजिटल क्लास से बच्चों को समझने में आसानी हो रही है।

 

यू ट्यूब के साथ खुद का कंटेंट पढ़ा सकेंगे शिक्षक

 

बच्चों की शिक्षा डिजिटल रूप में दिए जाने के लिए यू ट्यूब पर बहुत से कंटेंट उपलब्ध हैं। कुछ कंटेंट को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध भी कराया गया है। शिक्षक खुद का पढ़ाने व समझाने वीडियो बनाकर बच्चों को डिजिटल रूप में दिखा सकते हैं।

 

अपने लैपटाप से बच्चों को देते हैं डिजिटल शिक्षा

 

जिले कुछ ऐसे स्कूल भी हैं जहां शिक्षक पहले से ही अपने संसाधनों से अपने स्कूल के बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं। अपने लैपटाप से बच्चों को डिजिटल पढ़ाई करा रहे हैं। प्राप्त शिक्षक कृष्ण कुमार मद्धेशिया ने बताया कि क्लास समय की मांग और जरूरी है। हम बहुत पहले से ही अपने स्कूल के बच्चों को अपने लैपटाप से शिक्षा दिला रहे हैं। विभाग से स्मार्ट क्लास भी शुरू होने वाला है। इससे डिजिटल क्लास और आसान हो जाएगा।

संवाददाता आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी (महराजगंज)
News anticruption bharat.

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]