नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *👉🔝**मकान का ताला** तोड़ने पर पुलिस ने पांच को किया **पाबंद** – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*👉🔝**मकान का ताला** तोड़ने पर पुलिस ने पांच को किया **पाबंद**

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता आकाश कुमार गुप्ता

जिला प्रभारी (महराजगंज)

News anticruption bharat

 

*👉🔝**मकान का ताला** तोड़ने पर पुलिस ने पांच को किया **पाबंद**

 

बृजमनगंज कस्बे के गल्ला मंडी में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़ने को लेकर रविवार की शाम विवाद हो गया। इसमें पीड़ित पक्ष थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगा। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। सोमवार को इसी मामले को लेकर ताला तोड़ने वाले दूसरे पक्ष के लोग भी कुछ युवाओं के साथ थाना परिसर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने पांच को पाबंद किया है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को जरूरी कागजात के साथ आने के लिए कहा। बावजूद इसके पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पाबंद कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गल्ला मंडी में अम्बरीष जायसवाल व उनके बड़े पिता का पुश्तैनी मकान है। बड़े पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई। उनके कोई वारिश नहीं है। इस पर न्यायालय महराजगंज द्वारा अम्बरीष जायसवाल व उनके भाइयों के पक्ष में फैसला दिया गया है। इस मकान के ताले को रविवार की रात दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिस के मना करने के बावजूद तोड़ दिया। इससे अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा शांति व कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए राजन जायसवाल, अम्बरीष, शशिभूषण, गौरव राव सहित दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पाबंद किया गया है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]