नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के द्वारा प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के द्वारा प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के द्वारा प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी*

 

महाराजगंज 25 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के द्वारा प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी का आयोजन स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के शिब्बन लाल सक्सेना स्मृति सभागार में जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश पूर्व सांसद देवरिया डॉ रामपति राम त्रिपाठी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ बी आर आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ रामपति राम त्रिपाठी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को राजनीतिक हाशिए पर धकेला।उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कुप्रथाओं के अंत के साथ समरस समाज की स्थापना पर बल दिया। वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए बाबा साहेब प्रयास करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कांग्रेस बाबा साहेब को अपमानित करने का काम कर रही है। बाबा साहेब को बंगाल से संविधान सभा जाने से रोकने के लिए कांग्रेस ने हथकंडे अपनाए और उनके चुनाव क्षेत्र को पाकिस्तान को दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने सदैव डॉ. अंबेडकर को सम्मान दिलाने का कार्य किया, जबकि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया। इसके अलावा, लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब की 125वीं जयंती पर 120 देशों में स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए और संयुक्त राष्ट्र में भी 2016 में पहली बार अंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़ी पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनद स्वरूप शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीम राव आंबेडकर को दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कारण हार का सामना करना पड़ा। दोनों चुनाव में जवाहर लाल नेहरू ने आंबेडकर के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। 1952 के आम चुनावों में बॉम्बे नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ा, कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए नारायण कजरोलकर को उम्मीदवार बनाया। आंबेडकर 15,000 वोटों से हार गए। आंबेडकर ने नतीजों पर सवाल उठाए। 1954 में बाबा साहेब ने दूसरा चुनाव महाराष्ट्र के भंडारा से लड़ा। इस बार कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 8,500 वोटों से हार गए। 1951 में नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हुए बाबा साहेब ने कहा था कि नेहरू ने उन्हें आर्थिक नीतियों और कैबिनेट संस्थानों से दूर रखने का प्रयास किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण के बाद दिल्ली में उनकी अंत्येष्टि की अनुमति नहीं दी, उनकी पार्थिव देह को मुंबई ले जाने के लिए राजकीय विमान भी नहीं दिया और उनके दिल्ली आवास को स्मारक घोषित करने से भी इन्कार कर दिया। 2018 में मोदी सरकार ने इसे श्रद्धांजलि स्थल के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर की धरोहरों को सहेजने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। 1989 में जब सरकार बनी तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने पहल कर संसद के केंद्रीय कक्ष में बाबा साहेब का चित्र शामिल कराया। उनके जन्म स्थान महू में बाबा साहेब का राष्ट्रीय स्मारक बनवाया। आंबेडकर की जन्मस्थली, शिक्षास्थली, दीक्षा स्थली और उनसे जुड़े सभी स्थलों का पंच तीर्थ के रूप में विकास किया है।जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने सदैव डॉ. अंबेडकर को सम्मान दिलाने का कार्य किया जबकि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि पी एम नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को जो सम्मान दिया है वह पूर्व की सरकार नहीं कभी नहीं दिया। उनके सम्मान में कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने लोगों को बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यशाला में संचालन जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक फरेंदा चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, अजय कुमार श्रीवास्तव भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महाराजगंज कृष्ण गोपाल जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नागेन्द्र पासवान, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिलामंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, रामाज्ञा निषाद ,पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा राजेश गौतम ,पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ शांति शरण मिश्रा,ब्रह्मानंद धारियां, प्रमोद पासवान ,राम दयाल कन्नौजिया , सिनोद कुमार, कुलदीप कन्नौजिया, डॉ अवध किशोर, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल,हेमंत गुप्ता,प्रधान अनिल जोशी,चतुर्भुज सिंह,रमेश सिंह, कमलेश वर्मा,रामेंद्र पटेल अमेरिका प्रसाद, सेत भान सिंह, बलराम दुबे ,नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]