*मीडिया चैनलों को हिदायत सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण करें बंद*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*मीडिया चैनलों को हिदायत सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण करें बंद*
नई दिल्ली भारत सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण न करने का हिदायत दिया है, ऐसा फैसला पहलगाम हमले के बाद किया गया है, आपको बताते चलें कि विगत 22 अप्रैल को मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले मैदान में आतंकवादियों ने 27 लोगों को गोलियों से भून दिया था, जिसके बाद भारत सरकार एक के बाद एक फैसले लेकर पाकिस्तान में आतंकियों की कमर तोड़ने में लगी हुई है,उसी क्रम में आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों सुरक्षा बलों के मूवमेंट संबंधित वीडियो फुटेज चलाने से रोक दिया है।
केंद्र सरकार ने शनिवार को देश की मीडिया चैनलों से रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण करने से बचने की सलाह दी है और कहा है कि इस तरह की रिपोर्टिंग से जाने अनजाने में दुश्मनों को मदद मिल सकती है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनल को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण न करने की सलाह जारी की है, मंत्रालय की तरफ से जारी सलाह मे कहा गया है, कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सभी मीडिया प्लेटफॉर्म समाचार एजेंसीयों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है, कि वह रक्षा और अन्य सुरक्षा संबंधी अभियानों से संबंधित मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक जिम्मेदारी का प्रयोग करें और मौजूदा कानून और विनियमों का शक्ति से पालन करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





