नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा में रुचि जगी-समीर त्रिपाठी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा में रुचि जगी-समीर त्रिपाठी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा में रुचि जगी-समीर त्रिपाठी*

सतीश त्रिपाठी।

नौतनवा।महाराजगंज। एक राष्ट्र,एक चुनाव की अवधारणा के क्रम में रविवार को नौतनवा के सिख समुदाय की एक बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी रहे।बैठक की अध्यक्षता सरदार मंजीत सिंह ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक ढांचा अपनी जीवंत चुनावी प्रक्रिया के आधार पर फल-फूल रहा है और  नागरिकों को हर स्तर पर शासन को सक्रिय रूप से आकार देने में सक्षम बनाता है। स्वतंत्रता के बाद से अब तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के 400 से अधिक चुनावों ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के प्रति भारत के चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। हालाँकि, अलग-अलग और बार-बार होने वाले  चुनावों की प्रकृति ने एक अधिक कुशल प्रणाली की आवश्यकता पर चर्चाओं को जन्म दिया है। इससे “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा में रुचि फिर से जग गई है।

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही साथ कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। इससे मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन सरकार के दोनों स्तरों के लिए अपने मत डाल सकेंगे, एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा भारत में नयी नहीं है। संविधान को अंगीकार किए जाने के बाद, 1951 से 1967 तक लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित किए गए थे। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के पहले आम चुनाव 1951-52 में एक साथ आयोजित किए गए थे। यह परंपरा इसके बाद 1957, 1962 और 1967 के तीन आम चुनावों के लिए भी जारी रही। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण शंकर सिंह नन्हे सिंह,सरदार विक्की सिंह सहित भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]