नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *परशुराम जयंती कि मुख्यमंत्री से युवा जनकल्याण समिति प्रमुख ने कि सार्वजनिक अवकाश की मांग* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*परशुराम जयंती कि मुख्यमंत्री से युवा जनकल्याण समिति प्रमुख ने कि सार्वजनिक अवकाश की मांग*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*परशुराम जयंती कि मुख्यमंत्री से युवा जनकल्याण समिति प्रमुख ने कि सार्वजनिक अवकाश की मांग*

 

जयंती पर सार्वजनिक अवकाश से ब्राह्मण समाज होंगे प्रसन्न-कुलदीप पाण्डेय

 

गोरखपुर!      सामाजिक व धार्मिक संस्था युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने संस्था कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी 30 अप्रैल दिन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक ब्राह्मण समाज मनाएंगे. समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज जहां भी है अपने आराध्य देव की पूजन अर्चन अवश्य करें! पाण्डेय जी ने यह भी बताया कि युवा जनकल्याण समिति के समस्त पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे.

समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को एक मांग पत्र  पोस्ट से भेजकर आगामी 30 अप्रैल को परशुराम जयंती पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की मांग किया है!

कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी युवा महापुरुषों एवं देवी देवताओं की पूजा हर्षोल्लास के साथ करते व मनाते चले आ रहे हैं!अधिकतर देवी देवताओं व महापुरुषों की जयंती पर राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करती रहती है,परन्तु कई वर्षों से ब्राह्मण समाज की जो मांग है कि परशुराम जयंती पर राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश छुट्टी करें लेकिन अभी तक संभव नहीं हो पाया है! ब्राह्मण समाज के हित में एवं ब्राह्मण समाज के सम्मान को बरकरार रखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ऐतिहासिक घोषणा करनी चाहिए,जिससे समस्त ब्राह्मण समाज में हर्षोल्लास का माहौल उत्पन्न हो जाये. अगर मुख्यमंत्री सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं करते हैं तो यह सीधे तौर पर ब्राह्मणों की अवहेलना एवं अपमानित करना होगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]