नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज आरटीओ पहुंचे गोरखपुरकर्मचारियों में मची खलबली* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज आरटीओ पहुंचे गोरखपुरकर्मचारियों में मची खलबली*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज आरटीओ पहुंचे गोरखपुरकर्मचारियों में मची खलबली*

 

 

 

महराजगंज। जनपद का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इन दिनों विवादों के भंवर में फंसा हुआ है। घोटालों, अनुशासनहीनता और अधिकारी-कर्मचारी विवादों के चलते विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर के अचानक महराजगंज कार्यालय पहुंचने से अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, महराजगंज के एआरटीओ विनय कुमार पर बीते कुछ महीनों से कई गंभीर आरोप लगे हैं। इन्हीं आरोपों के चलते वे बीते सप्ताह से लम्बी छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इन सबके बीच हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय परिसर में गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो आग में घी डालने का काम कर गया और विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए। एआरटीओ विनय कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद विभाग को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सिद्धार्थनगर के एआरटीओ सुरेश मौर्य को महराजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लेकिन विवादों की वजह से सामान्य कार्य भी प्रभावित होते नजर आ रहे हैं।

 

वहीं मंगलवार को जब गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर अचानक महराजगंज आरटीओ कार्यालय पहुंचे, तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दफ्तर में अचानक गहमा-गहमी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी तो उनसे नजरें चुराते हुए टालमटोल करते नजर आए। सूत्रों का कहना है कि आरटीओ सोनकर ने विभागीय कार्यों और आंतरिक अनुशासन को लेकर गोपनीय समीक्षा की और कई कर्मचारियों से बंद कमरे में चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों ने मामले पर खुलकर बोलने से परहेज किया, जबकि कुछ ने अनौपचारिक रूप से विभागीय अनियमितताओं की ओर इशारा किया। बता दें कि मंगलवार को गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर के अचानक महराजगंज कार्यालय पहुंचने से अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]