नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी यशवीर कृष्ण त्रिपाठी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी यशवीर कृष्ण त्रिपाठी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • *सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी यशवीर कृष्ण त्रिपाठी*

 

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

 

– पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी की बीसवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, समर्थकों ने किया याद

 

– पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी के बीसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा विधानसभा से पूर्व विधायक रहे  स्वर्गीय पंडित महातम तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनको याद करते हुए लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी ने गांव की राजनीति से संघर्ष करते हुए विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी एक विशिष्ट राजनीतिक पहचान बनाई थी।

 

उनके करीबी पंडित यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने ग्राम मेदिनीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित महातम तिवारी सही मायने में गरीबों के मसीहा थे। आजीवन लोगों की सेवा में अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले पंडित महातम तिवारी गरीबों, दबे कुचले लोगों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।

 

इस अवसर पर पंडित महातम तिवारी के पुत्र सर्वज्ञ नाथ त्रिपाठी ने उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद भी लोगों को उनकी कमी आजीवन खलती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर श्रद्धांजलि संदेशों के रूप में देखा गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित करूणेश्वर त्रिपाठी ने पंडित महातम तिवारी के आदर्शों और मूल्यों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों तथा मानकों को आगे बढ़ाने की महती आवश्यकता है।

 

समाजिक कार्यकर्ता रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने पूर्व विधायक के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा सर्वसुलभ आम जनता की सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ है। समाजसेवी रामध्यान मल्ल ने कहा कि वे विकास पुरुष थे उनके दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करना और उनके अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, श्यामलाल यादव, सुदर्शन, जंगी यादव, रामप्यारे आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]