नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गई।*

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अबतक सिर्फ 371 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वेंडर्स को सोलर प्लांट की क्षमतवार सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर लगवाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्युत वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी एक्सईएन को हॉटस्पॉट क्षेत्रों और उनमें स्थित ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। डिफेक्टिव (दोषपूर्ण) मीटरों को स्मार्ट मीटरों से प्रतिस्थापित करने का निर्देश दिया। शत–प्रतिशत ‘ वितरण ट्रांसफार्मर’ पर मीटर स्थापना का कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वास्तविक उपभोक्ताओं की संख्या को पता करते हुए विद्युत औपचारिक विद्युत संयोजन लगाना सुनिश्चित करें, ताकि विद्युत चोरी को रोका जा सके।

बैठक में बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज शैलेंद्र गौतम , पीओ नेडा गोविंद तिवारी सहित विद्युत विभाग और नेडा के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]