नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *7 मई को जिले में सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया जाएगा आयोजन -सुरक्षा इंतजामों को लेकर अधिकारियों की ली गई बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*7 मई को जिले में सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया जाएगा आयोजन -सुरक्षा इंतजामों को लेकर अधिकारियों की ली गई बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-06.05.2025*

 

*7 मई को जिले में सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया जाएगा आयोजन

-सुरक्षा इंतजामों को लेकर अधिकारियों की ली गई बैठक*

*-युद्ध जैसे हालात से निपटने की रणनीति पर हुई चर्चा*

 

गृह मंत्रालय व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कल दिनांक-07.05.2025 शाम को सिविल डिफेन्स मॉक ड्रील की व्यवस्था कराने के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश के क्रम में जनपद महराजगंज में आज विभिन्न विभागो के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक हुई। जिसमें पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड,जिला प्रशासन,परिवहन विभाग,मेडिकल विभाग, विधुत विभाग,होमगार्ड व पब्लिक के लोग उपस्थित रहे। जिसमें इस मॉक ड्रील के संबंध में क्या कार्यवाही की जानी है उस संबंध में आपस में चर्चा हुयी जिसमें-*

 

*1.* वार की परिस्थिति के वक्त चेतावनी देने वाले सायरनों को बजाना

*2.* दुश्मन के हमले की स्थिति में नागरिकों,छात्रों आदि को अपनी सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओ पर ट्रेनिंग देना

*3.* अटैक के वक्त तत्काल ब्लैक आउट (पूरी तरह बत्ती गुल) करने की व्यवस्था करना

*4.* महत्वपूर्ण संयंत्रो और प्रतिष्ठानों के शीघ्र छलावरण (कैमुफ्लाजिंग) यानी इन्हें किसी दुसरे तरीके से छिपाने की व्यवस्था करना

*5.* इवेक्विशेन प्लान के तहत लोगो से जगह खाली कराने के लिए पहले से ही अभ्यास कराना आदि

 

उपरोक्त के संबंध में सभी को निर्देशित किया गया कि कल शायं 07.05.2025 को 6.30 PM से 7.30 PM के बीच यह ड्रील आयोजित की जाएगी और इसमें सभी विभागों के लोगो की सहभागिता रहेगी इसके तहत 6.40 PM पर सायरन बजाने के लिए अलग-अलग विभागो के माध्यम से भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा 6.50 PM पर ब्लैक आउट की व्यवस्था लगभग 05 से 10 मिनट की रहेगी और इसी क्रम में दो स्थानों को चिन्हित किया गया है। 1.पुलिस लाइन के हाईराइज बिल्डिंग 2.केएमसी मेडिकल कालेज पकड़ी इन दोनो स्थानों पर पूरा मॉक ड्रिल कराया जायेगा तथा वहां पर कैसे युद्ध की परिस्थिति में ड्रील आयोजित की जायेगी और कैसे हम पब्लिक को अधिक से अधिक ब्रीफ कर सकेंगे इन सबके संबंध में आज मीटिंग भी आयोजित की गयी और इसके संबंध में संबंधित सभी को व्यापक दिशा-निर्देश भी दिए गये। मॉक ड्रील के समय पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड,जिला प्रशासन,परिवहन विभाग, मेडिकल विभाग आदि सभी के वाहन भी मौजूद रहेंगे।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]