नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *वन विभाग की जमीन पर पुराने मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, किया गया ध्वस्त* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*वन विभाग की जमीन पर पुराने मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, किया गया ध्वस्त*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*वन विभाग की जमीन पर पुराने मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, किया गया ध्वस्त*

 

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करमहियां व अमड़ी जंगल में वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना मजार प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। तहसील प्रशासन ने बताया की वन विभाग की जमीन पर मजार अवैध रुप से बनाई गयी है। उक्त मजार को प्रशासन ने दिनांक 05/05/2025 दिन सोमवार को सख्ती के साथ जेसीबी से हटवा दिया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी है। बताया जा रहा है कि मजार लगभग एक डिसमिल जमीन पर बनी हुई हैं उक्त मजार बांस और तिरपाल से ढका हुआ था। जिसकी देख गांव के ही मोहर्रम अली करते थे।

 

सूत्रों की माना जाए तो मोहर्रम अली क पिता भण्डारी बाबा उक्त मजार पर सेवा दिया और अपना जीवन ब्यतीत कर दिया।

 

सुचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मजार से सम्बन्धित लोगों को वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्षों से अवैध मजार हटाने की बात कही गयी थी। परंतु अवैध कब्जा नही हटाया गया।

 

सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर पहले अवैध निर्माण की जांच पड़ताल किया गया। फिर जेसीबी मशीन से मजार को ढहा दिया गया। उक्त कार्यवाही शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।

 

उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने कहा कि उक्त मजार आरक्षित वन विभाग की भूमि पर थी किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है।

 

उपजिलाधिकारी निचलौल द्वारा कहा गया कि भविष्य में ऐसे अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस संयुक्त अभियान में उपजिलाधिकारी निचलौल तहसील प्रशासन, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुनील राव तहसीलदार अमित सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, मनीष पटेल, लेखपाल अनिल कुशवाहा, भारतेन्दु मिश्रा, वन दरोगा अशोक सिंह व एसएसबी सिपाही मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]